Crime News : गिरिडीह में बरगद के पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, बेटे की मौत से टूटे परिजन

Crime News : गिरिडीह जिले के घुठिया-महुआर मुख्य मार्ग छंछदों मैदान स्थित बरगद के पेड़ से आज शुक्रवार की सुबह एक युवक का फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद किया गया. जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बुरी तरह टूट गये. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

Crime News | बेंगाबाद, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के घुठिया-महुआर मुख्य मार्ग छंछदों मैदान स्थित बरगद के पेड़ से आज शुक्रवार की सुबह एक युवक का फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान नावासार गांव निवासी मुरारी पंडित के 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पंडित के रूप में हुई है. इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बुरी तरह टूट गये. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

पिता के साथ होटल में काम करता था युवक

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि युवक के पिता घर के पास ही एक लाइन होटल का संचालन करते हैं. युवक भी होटल में अपने पिता का हाथ बंटाता था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

शाम 7 बजे के बाद घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार युवक गुरुवार की शाम 7 बजे तक घर में ही था. इसके बाद युवक घर से बाहर निकला और रात भर घर नहीं आया. आज शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने बरगद पेड़ में गमछा के सहारे फांसी से झूलता युवक का शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने अन्य गांव वालों और परिजनों को इसकी जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra 2025 : मेला परिसर में प्लास्टिक पूरी तरह बैन, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

क्या आपके शहर में बदल गया एलपीजी सिलेंडर का रेट? आज कितने में मिलेगा 14.5 किलो वाला रसोई गैस

Heavy Rain Alert: झारखंड में आज भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >