Giridih News :नीति आयोग के संपूर्णता अभियान को सफल बनाने पर मंत्रणा
Giridih News :नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान को सफल बनाने को लेकर सोमवार को जमुआ प्रखंड सभागार में बैठक हुई. इसमें छह इंडिकेटर्स व सेक्टरवार चर्चा की गयी.
इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे छह मुद्दे शामिल हैं. बीडीओ अमलजी ने कहा कि यह अभियान 28 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा. इसमें मुख्य रूप से क्षेत्र में स्वास्थ्य टीकाकरण, पोषण, आंगनबाड़ी सेवाएं, शिक्षा, शौचालय, बुनियादी ढांचा, कृषि, पशु टीकाकरण आदि पर ध्यान केंद्रित करना है.
कार्य योजना
जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और जमीनी स्तर के कर्मचारियों व फील्ड स्टाफ के साथ बैठक कर योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा और निगरानी पर जोर दिया जाना है. आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन करने, लंबाई मापने और छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को अनुपूरक पोषण का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र में मिल रहा है कि नहीं, इसे देखना है. जमुआ की आकांक्षी कोऑर्डिनेटर अंजलि कुमारी ने कहा कि आपलोगों के सहयोग से जमुआ प्रखंड में बेहतर योजना बन सकती है. मौके पर बीपीआरओ सहदेव महतो, जमुआ के बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, भाजपा के परमेश्वर यादव, जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, संजय हाजरा, झामुमो के चीना खान, मुखिया मनोज पासवान, निमिया देवी, सुखदेव यादव, उमेश यादव, झरि महतो, आशा कुमारी, विकास मंडल, अजीत वर्मा, पंसस नीरज गुप्ता, जेई सुमंत, बीएएचओ डॉ रंजीत सोरेन, बीडब्ल्यूओ मदन मंडल, मुकेश रजक आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.