ग्रामीणों ने बताया कि बिना बोर्ड के यहां कार्य किया जा रहा है. गोदाम निर्माण के लिए निर्धारित प्राक्कलन की जानकारी नहीं मिल रही है. निर्माण कार्य में बंगला ईंट, लोकल बालू व अन्य सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक जब मन तब आकर काम शुरू करता है और जब मन करे बंद कर देता है. ग्रामीणों ने गोदाम निर्माण की गुणवत्ता की जांच एवं सुधार की मांग की है.
गोदाम निर्माण में बरती जा रही शिथिलता : पैक्स प्रबंधक
बुधूडीह पैक्स के प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि डेढ़ वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी तक गोदाम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. संवेदक निर्माण कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं, जिससे उन्हें व पैक्स से जुड़े किसानों को क्षति हो रही है. उन्होंने विभाग से निर्धारित समय पर गोदाम निर्माण पूर्ण करने की अपील की है.
निर्धारित समय पर पूर्ण होगा कार्य : गोदाम निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे संवेदक के प्रतिनिधि मिथलेश कुमार ने बताया कि गोदाम का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा होगा. प्राक्कलन बोर्ड के सवाल पर कहा कि गोदाम निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप हो रहा है. उद्घाटन के दिन बोर्ड लगाया जाना है.