सरिया में बालू माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि बालू लदे अवैध ट्रैक्टर रोजाना बिना किसी डर के अतिसंवेदनशील इलाकों से गुजरते हैं. सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सरिया थाना, प्रखंड मुख्यालय,अनुमंडल मुख्यालय और खुद अंचल कार्यालय के सामने से सीना तानकर बगोदर की ओर पास होते हैं.
पुलिस को सौंपा ट्रैक्टर
इस खेल पर रविवार को सरिया अंचलाधिकारी संतोष कुमार की नजर पड़ गयी. इसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. उक्त ट्रैक्टर सरिया थाना को सौंप दिया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
