Giridih News :आसमान में छाये बादल, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी

Giridih News :गिरिडीह में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. बीते कई दिनों की चिलचिलाती धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, पर ऊमस ने दिन भर लोगों को बेहाल कर दिया.

रविवार की सुबह से ही आसमान में हल्के-हल्के बादल छाये रहे, जिससे तेज धूप का असर कुछ हद तक कम रहा. हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूरज ने तेज तेवर दिखाये और धूप निकल आयी, जिससे गर्मी का अहसास फिर से बढ़ गया.

हल्की बूंदाबांदी भी हुई

रविवार की दोपहर बाद वातावरण में ऊमस और चिपचिपाहट बढ़ती चली गयी. शाम करीब चार बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गये. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इससे लोगों को धूप से तो राहत मिली, पर गर्मी से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी. दिन भर ऊमस बने रहने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे. बाजार और सड़कों पर निकलने वाले लोगों के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही थी. कई लोगों ने कहा कि बादलों और बूंदाबांदी के बावजूद हवा में नमी ज्यादा रहने से गर्मी और अधिक महसूस हो रही है. मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली तो वहीं अब सभी की नजरें अच्छी बारिश पर टिकी हुई हैं. लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो गर्मी और ऊमस से राहत मिलेगी.

देवरी में भी हुई बारिश

देवरी प्रखंड क्षेत्र में रविवार की दोपहर में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसके पूर्व लोगों को चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान थे. मौसम में अचानक आये बदलाव से मौसम खुशनुमा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >