चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने दी सत्याग्रह की चेतावनी

धर्मपुर के चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए स्थल को उपयुक्त बताया गया है. मांग पूरी न होने पर सत्याग्रह की चेतावनी दी गई है.

धर्मपुर के चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को धर्मपुर डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति की बैठक हुई. बैठक में स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में चितरडीह पहाड़ी को जमुआ डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल बताते हुए इसी स्थान पर कॉलेज बनाने की मांग की गयी.

सांसद व विधायक से कॉलेज निर्माण की मांग

धर्मपुर के मुखिया लोकनाथ हाजरा ने सांसद अन्नपूर्णा देवी और जमुआ विधायक मंजू कुमारी से चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से प्रस्तावित स्थल उपयुक्त है. मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण आसपास के गांवों से आने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में भी सुविधा होगी.

सुरक्षा व आवागमन को बताया अनुकूल

ग्रामीणों ने कहा कि चितरडीह पहाड़ी का स्थान मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है. इससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और अन्य लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी. ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज के लिए स्थल का चयन करते समय सुरक्षा और विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इन दोनों दृष्टिकोणों से चितरडीह पहाड़ी उपयुक्त है.

प्रस्तावित स्थल के पक्ष में प्रस्ताव पारित

बैठक में धर्मपुर डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि जमुआ डिग्री कॉलेज का निर्माण चितरडीह पहाड़ी पर ही कराया जाना चाहिए. समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा को मजबूत करने के लिए कॉलेज का निर्माण जरूरी है. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में पहल करने की मांग की.

कॉलेज नहीं बना तो होगा सत्याग्रह

समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज का निर्माण नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे. मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गयी. बैठक में मनोज हजरा, दशरथ दास, रघुनाथ महतो, प्रो. प्रमोद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, मो. आलम अंसारी, पंसस महेंद्र तुरी, मो. सरताज परवेज, जुमदली मियां, भरत नारायण सिंह, रंजीत कुमार वर्मा, पप्पू वर्मा, हमीद अंसारी, दुलाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >