घर के बाहर खेल रहा बच्चा कार की टक्कर से जख्मी

गावां थानांतर्गत शाहपुर में घर के बाहर खेल रहा एक मासूम बच्चा कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बच्चे को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गावां. गावां थानांतर्गत शाहपुर में घर के बाहर खेल रहा एक मासूम बच्चा कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बच्चे को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि पिहरा निवासी छह वर्षीय दशरीर, पिता मो शमशाद आलम अपने ननिहाल शाहपुर में रह रहा था. मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मो दशरीर घर के बाहर खेल रहा था. इसी बीच बिहार की ओर से आर रही तेज रफ्तारकार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. बच्चा बेहोश होकर सड़क पर गिर गया. आनन फानन में उसे गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस घटनास्थल से कार को जब्त कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >