सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब में 28 अगस्त से ओपीडी सेवा शुरू होगी. यहां मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाइयां भी उपलब्ध करायी जायेंगी. सीसीएल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परिमल सिन्हा ने इसकी जानकारी दी.
महाप्रबंधक करेंगे ओपीडी का उद्घाटन
ऑफिसर्स क्लब में नये सिरे से शुरू होने वाली ओपीडी सेवा का उद्घाटन गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गैवाल करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम में सीसीएल के अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहेंगे.
लंकास्टर अस्पताल में भू-धंसान के बाद बंद हुई थी सेवा
बताया गया कि बीते दिनों लंकास्टर अस्पताल परिसर में भू-धंसान की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से वहां ओपीडी सेवा बंद कर दी गयी थी. अस्पताल परिसर में भू-धंसान के कारण भवन को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक स्थान की आवश्यकता थी.
सीसीएल क्षेत्र के मरीजों को मिलेगी सुविधा
अब ऑफिसर्स क्लब में ओपीडी शुरू होने से सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले मरीजों को नियमित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. ओपीडी के साथ दवाइयों की व्यवस्था रहने से मरीजों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी. सीसीएल प्रबंधन की ओर से यहां चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रखने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
