बिजली चोरी के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज

बगोदर क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी को लेकर विभाग के अधिकारियों ने बगोदर प्रखंड के अटका इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. छापामारी से इलाके में हड़कंप मच गया. अटका में आठ लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग के जेई आरएन टोप्पो ने बगोदर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.

बगोदर.

क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी को लेकर विभाग के अधिकारियों ने बगोदर प्रखंड के अटका इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. बिजली चोरी की सूचना पर चलाये गए छापामारी से इलाके में हड़कंप मच गया. इधर अटका में कुल आठ लोगों पर बिजली चोरी किये जाने को लेकर आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के जेई आरएन टोप्पो बगोदर थाना में आवेदन दिया है. इसमें बिमल मेहता, शिव कुमार मेहता, दीपक प्रजापति, दयानंद सिंह, शंभू मंडल, सरजू प्रसाद महतो, महादेव पांडेय, मोहन प्रसाद पर बिजली चोरी करने का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >