भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने शनिवार को बेंगाबाद के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

बेंगाबाद. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने शनिवार को बेंगाबाद के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. महुआर, बेंगाबाद, दामोदरडीह, परशुरामडीह, दुधीटांड सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं. उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र का विकास अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बतायी. उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. ग्रामीणों ने भी भाजपा के पक्ष में समर्थन की बात कही. इस मौके पर बिरबल राणा, अजीत राणा, अमित राणा, दशरथ सिंह, बहादुर राणा, प्रदीप सिन्हा, गिरिश राणा, सुधीर शर्मा, उदीत राणा, नुनेश्वर राणा, पिंटु राणा, सुकर राणा, बसंत राणा, गगन राणा, सुरेश राय, रवि कुमार, रंजीत राणा, गुड्डू राय, मनोज राणा, रिंकू राणा, कमपुरण राणा, सुरेंद्र राणा सहित कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >