Giridih News :दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, घर में बहन की थी शादी

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक से सरंडा रोड स्थित संत जेवियर्स स्कूल के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गयी. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है.

मृतक की पहचान गोवर्धन विश्वकर्मा (40 वर्ष) पिता जीतन विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वह बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि गोवर्धन बाइक से सरिया बाजार सामान की खरीदारी करने जा रहे थे. इसी दौरान संत जेवियर्स स्कूल के पास उसकी बाइक नियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. टक्कर से गोवर्धन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

एक गंभीर रूप से है घायल

वहीं, बाइक सवार मोती विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. उस इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे तीन बच्चों (दो लड़के और एक लड़की) को छोड़ गया है. बताया जा रहा है कि घर में उसकी बहन की शादी थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था. लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >