Giridih News: भारतीय सनातन समाज ने निकाला आक्रोश मार्च

Giridih News: बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार का विरोध

Giridih News: बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के साथ हो रही बर्बरता एवं नरसंहार के विरुद्ध पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भारतीय सनातन समाज ने जन आक्रोश मार्च निकाला. क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता बबीता जायसवाल के नेतृत्व में डुमरी के रांगामाटी रेलवे फाटक से निकला आक्रोश मार्च इसरी चौक, बस स्टैंड, बेरमो मोड़ होते हुए वनांचल चौक तक गया. वनांचल चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बबीता जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाला है. कहा कि अब समय आ गया है कि सनातनियों को एकजुट एवं संगठित होना होगा. इस दौरान कृष्णनंदन मोदी, द्वारिका प्रसाद, महादेव साहू, राजेश शर्मा, रामदेव रविदास, बिनोद विश्वकर्मा, मिथुन जायसवाल, प्रियरंजन जायसवाल, रंजीत यादव, राजेश अग्रवाल, राजेश सोनी, महेश सोनी, चंदन जायसवाल, मनीष बरनवाल, दीपक सिन्हा, शिव स्वर्णकार, अमित जायसवाल, नकुल कुमार, मनोज चौधरी, रेखा देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >