आयुष हत्याकांड के उद्भेदन की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना

आयुष कुमार हत्याकांड को लेकर खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बहुजन समाज पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने 30 अगस्त तक कार्रवाई न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है. मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी सक्रिय रूप से कड़ियों को खंगाल रही है.

आयुष कुमार हत्याकांड के उद्भेदन और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. धरना का नेतृत्व कर रहे बसपा नेता दिनेश कुमार दास ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

30 अगस्त तक कार्रवाई नहीं तो चक्का जाम

दिनेश कुमार दास ने चेतावनी दी कि यदि 30 अगस्त तक प्रशासन की ओर से मामले में ठोस पहल नहीं की गयी, तो 31 अगस्त को खोरीमहुआ चौक पर चक्का जाम किया जायेगा. उन्होंने प्रशासन से हत्याकांड का जल्द उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

एसआइटी दोबारा खंगाल रही जांच की कड़ियां

इधर, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी विभिन्न कड़ियों को दोबारा खंगाल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है. साथ ही पूर्व में अधिकारियों द्वारा तैयार की गयी जांच रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है.

एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार को आंदोलनकारियों और मृतक के परिजनों के साथ वार्ता की जायेगी. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा तय की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >