Giridih News :असामाजिक तत्वों ने सरकारी स्कूल के20 नल तोड़े

Giridih News :देवरी थानांतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह में लगे रनिंग वाटर के 20 प्वाइंट नल को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है.

देवरी थानांतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह में लगे रनिंग वाटर के 20 प्वाइंट नल को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है. एसएमसी के अध्यक्ष पवन कुमार राय व संयोजक पप्पू कुमार नल को तोड़ कर फेंक दिये जाने की थाना में शिकायत की है. बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे विद्यालय बंद होने के बाद असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के नल प्वाइंट को क्षतिग्रस्त कर दिया. गुरुवार की सुबह स्कूल खुलने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई. बताया कि इस वजह से विद्यालय में मध्याह्न भोजन प्रभावित हो गया है. इसके पूर्व के विद्यालय में लगे पौधे की जाली व झंडा आदि की भी चोरी कर ली गयी थी. इस बाबत देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >