अन्नपूर्णा ने बगोदर के व्यवसायियों के साथ बैठक

गोदर-हजारीबाग रोड के एक विवाह भवन में बुधवार को कोडरमा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने बगोदर के व्यवसायियों के साथ एक बैठक की.

बगोदर. बगोदर-हजारीबाग रोड के एक विवाह भवन में बुधवार को कोडरमा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने बगोदर के व्यवसायियों के साथ एक बैठक की. बैठक में व्यवसायी संघ के लोगों ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कहा कि व्यवसायियों के लिए पीएम ने कई कार्य किया है. चाहे कोरोना का दौर हो या फिर कोई भी परिस्थिति. किसी को अनाज के लिए मोहताज नहीं होना पड़ा. मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, जिप सदस्य रीता देवी, प्रमुख आशा राज, आशीष कुमार बोर्डर, इंद्र साहू, दिलीप साहू, भारत गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.

गिरिडीह/ देवरी.

कोडरमा संसदीय क्षेत्र की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन देने की अपील. उन्होंने देवरी, चतरो, कोदंबरी समेत अन्य जगहों पर संपर्क किया. कहा कि लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है. अभियान में विधायक केदार हाजरा, लक्ष्मण सिंह, दिनेश प्रसाद यादव, वीरेंद्र तिवारी, उषा कुमारी, लाल गोविंद मिश्र, रतन तिवारी, जागेश्वर यादव, अर्जुन यादव, नवल किशोर राय, अजय राय, पंकज राम, किशुन हाजरा, सत्यनारायण चौधरी, अजय तिवारी, अंबिका बर्णवाल, शंभु हाजरा, भरत सिंह, नवीन राय, मीरा तिवारी, विनय कुमार, छोटू पाठक, प्रमोद गिरी, विपिन गिरि, जितेंद्र कुमार गुड्डू, भरत सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >