Giridih News :पीसीसी निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

Giridih News :प्रखंड की मेदिनीसारे पंचायत में गिरिश हेंब्रम के घर से सिमतगढ़ा तक पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है.

प्रखंड की मेदिनीसारे पंचायत में गिरिश हेंब्रम के घर से सिमतगढ़ा तक पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है. निर्माण डीसीए मद से एनआरईपी द्वारा किया जा रहा है. स्थानीय मुखिया दशरथ किस्कू ने कहा है कि पीसीसी निर्माण के लिए बगैर फाउंडेशन के जैसे-तैसे ईंट सोलिंग की जा रही है. लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है. योजनास्थल पर प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. इसके कारण लोगों को योजना की लागत व स्टीमेट का पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने विभाग के एई व जेई से योजना की जांच व सुधार की मांग की है. इधर, कार्यस्थल पर मौजूद संवेदक के मुंशी वरुण सिंह ने कहा कि स्टीमेट के अनुरूप ही पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है. जेसीबी से सफाई के बाद खड़ी ईंट की सोलिंग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >