Giridih News: सब्जी का पैसा मांगने पर मारपीट का आरोप, थाना में आवेदन

Giridih News: दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग सब्जी लेने के लिए उनके ठेले पर आये और सब्जी खरीदी. फिर वह लोग बिना पैसे दिये ही जाने लगे. जब उनको रोक कर पैसे की मांग की गयी तो वे गली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर वे मारपीट करने लगे. मारपीट में मो अंसीर का सिर फट गया.

नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड निवासी सब्जी व्यवसायी मो अंसीर अंसारी (50) ने दुकान से सब्जी खरीदने के बाद पैसे की मांग करने पर मारपीट व गाली-गलौज से संबंधित आवेदन नगर थाना में दिया है. बताया कि वह सब्जी का ठेला नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड के मोड़ पर लगाता है. सोमवार की दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग सब्जी लेने के लिए उनके ठेले पर आये और सब्जी खरीदी. फिर वह लोग बिना पैसे दिये ही जाने लगे. जब उनको रोक कर पैसे की मांग की गयी तो वे गली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर वे मारपीट करने लगे. मारपीट में मो अंसीर का सिर फट गया. सदर अस्पताल में इलाज करवाने के बाद थाना में मामले की शिकायत की. नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >