छात्राओं ने बताया कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अपेक्षा से काफी कम अंक मिले हैं. इससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं और आगे के नामांकन व भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में हैं. उनका कहना है कि कम अंक आने से करियर प्रभावित हो सकता है, जबकि पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया भी स्पष्ट नहीं है. मोर्चा के नेता अभय कुमार, विशाल झा, रोहित मंडल, कुंदन सिंह, आर्यन वर्मा, रौनक, करण, सूरज, आशीष समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
संबंधित अधिकारियों व बोर्ड के समक्ष उठाया जायेगा मामला
छात्र मोर्चा के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि इस मामले को संबंधित अधिकारियों व बोर्ड के समक्ष मजबूती से उठाया जायेगा. छात्र नेता अभय कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि समय रहते रिजल्ट में सुधार नहीं किया गया तो छात्र हित में आंदोलन किया जायेगा.
