बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगायी रोक

देवरी : लॉकडाउन के बाद गांव में बाहरी लोगों का आगमन न हो, इसके लिए घोरंजी बैंक मोड़ के ग्रामीणों ने गांव में बैरिकेडिंग की है. इसके अलावा गांव के लोगों को जागरूक कर मास्क का उपयोग करने व साबुन से हाथ धोने की जानकारी दी जा रही है. अभियान को सफल बनाने में लगे […]

देवरी : लॉकडाउन के बाद गांव में बाहरी लोगों का आगमन न हो, इसके लिए घोरंजी बैंक मोड़ के ग्रामीणों ने गांव में बैरिकेडिंग की है. इसके अलावा गांव के लोगों को जागरूक कर मास्क का उपयोग करने व साबुन से हाथ धोने की जानकारी दी जा रही है. अभियान को सफल बनाने में लगे युवा प्रदीप दास, ऋषि कुमार, रंजीत दास, इंद्रदेव कुमार आदि ने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए पहल की जा रही है. युवाओं ने बताया कि सिर्फ बैंकिंग कार्य से आने वाले लोगों को ही गांव में प्रवेश करने की इजाजत दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >