Giridih News :नीट परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने को ले जिला प्रशासन अलर्ट

Giridih News :रविवार को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग व प्रतिबद्ध है. शनिवार को समाहरणालय सभागार में डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक व पेट्रोलिंग दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया.

डीसी ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की गरिमा बनाये रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) व राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, स्टैटिक पुलिस अधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त संपन्न कराया जा सके. उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान वे अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

गाइडलाइन का अक्षरश: करें पालन

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध तथा निर्धारित गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया. वहीं, एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. पेट्रोलिंग दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने, अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >