गांडेय. प्रखंड के पंडरिया मैदान में आयोजित गांडेय प्रीमियर लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला आर्यन इंटरप्राइजेज इलेवन व आदर्श इलेवन के बीच हुआ.जिसमें आदर्श स्पोर्ट्स इलेवन विजेता बनी. इसके पूर्व टॉस जीतकर आर्यन इंटरप्राइजेज (एआई इलेवन )ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आदर्श स्पोर्ट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श स्पोर्ट्स ने निर्धारित 14 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआई इलेवन की टीम 181 रन तक ही पहुंच पाई और मुकाबला हार गई. इस प्रकार आदर्श स्पोर्ट्स ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया.
विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 70 हजार रुपये का पुरस्कार
मैच में अंपायर की भूमिका बिनोद माजी और अरशद अली ने निभाई, जबकि कमेंट्री अफाफुल और दानिश द्वारा की गई. इस दौरान मैन ऑफ द मैच शब्बील अख्तर एवं मैन ऑफ द सीरीज.मो. शफाकत को दिया गया. वहीं टूर्नामेंट के विजेता टीम को 1 लाख रुपये का चेक (प्रथम पुरस्कार) और उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये का चेक पुरस्कार प्रदान किया गया. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि मुफ्ती मो. सईद आलम,अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान,पुलिस पदाधिकारी साजिद खान, झामुमो नेता प्रमोद राम, मो. कलाम, पूर्व मुखिया नजरूल हक समेत कई उपस्थित रहे.
