Giridih News: घर में आग लगा देने का आरोप, थाना से इंसाफ की गुहार

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी ममता कुमारी ने मंगलवार को नगर थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. प्रार्थी महिला का घर शहरी क्षेत्र के बरमसिया स्थित रक्षित बाबू दुर्गा मंडप के सामने गली में है.

आवेदन के अनुसार सोमवार की रात 12.30 बजे बच्चों के साथ प्रार्थी लेटी हुई थी. उसके पति व सास-ससुर किसी विवाह समारोह में भाग लेने बाहर गये थे. इसी बीच किसी चीज के जलने की गंध आने लगी. बाहर जाकर देखने पर कुछ लोगों को घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए देखा. मना करने पर उक्त लोग धमकी देने लगे. इस घटना में घर के अंदर रखा पलंग, गद्दा, तोशक, खिड़की आदि समेत करीब एक लाख की संपत्ति जल गयी. हो-हल्ला करने पर उक्त लोग वहां से भाग गये. इधर, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन दिया है. सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जांच-पड़ताल करायी गयी है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >