ABVP ने लगाया गिरिडीह कॉलेज में भ्रष्टाचार का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

गिरिडीह कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े को लेकर अभाविप ने प्रेस वार्ता कर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने रविवार को बस स्टैंड के पास प्रेस वार्ता आयोजित की. प्रदेश सह संयोजक मंटू मुर्मू, जिला संयोजक नीरज चौधरी और एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य समेत कुछ शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

एक ही समय में दो जगह ड्यूटी करने का आरोप

अभाविप नेताओं का आरोप है कि दिसंबर 2025 में प्रभारी प्राचार्य डॉ एमएन सिंह युवा महोत्सव में टीम मैनेजर के रूप में हजारीबाग में थे, जबकि उसी अवधि में गिरिडीह कॉलेज में आयोजित इग्नू परीक्षा में उनकी ड्यूटी भी दिखायी गयी और भुगतान किया गया.

संगठन ने दावा किया कि शिकायत के बाद इग्नू की जांच में मामला सामने आने पर राशि लौटायी गयी. प्रेस वार्ता में कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी, फर्जी हस्ताक्षर, भुगतान और बैंक खाते से राशि निकासी में भी अनियमितता के आरोप लगाये गये.

नियमों की अनदेखी कर राशि की निकासी

अभाविप ने पांच मार्च 2025 को कॉलेज के संयुक्त खाते से करीब सवा लाख रुपये निकासी में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. संगठन ने प्रभारी प्राचार्य व अन्य शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति की भी जांच कराने की मांग की. साथ ही कॉलेज में सुरक्षा प्रभारी के पद पर एक व्यक्ति की नियुक्ति और उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाये.

अभाविप नेताओं ने कहा कि प्रेस वार्ता में सामने रखे गये आरोपों की निष्पक्ष जांच होने पर कई वर्षों से चली आ रही वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है. उन्होंने विश्वविद्यालय और संबंधित अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >