Giridih News :चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह में बुधवार को एक चार पहिया व बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी अमित कुमार (24) के रूप में हुई है. अमित कुमार जमुआ से बुधवार की दोपहर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नावाडीह के समीप गिरिडीह की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोग जमा हुए और तत्काल मामले की सूचना पचंबा पुलिस को दी. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >