Giridih News :लिफ्ट लेकर बाइक से जा रहा युवक जख्मी
Giridih News :जमुआ-द्वारपहरी मुख्य सड़क पर जोरासांख के पास पचंबा थाना क्षेत्र के पथला नावाडीह का गौरव सिंह दुर्घटना में जख्मी हो गया. वह लिफ्ट लेकर अपने गांव जा रहा था.
गौरव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह खरगडीहा से मजदूरी लेने के बाद वह जमुआ चौक पर वाहन से उतरा. वहां से वह जमुआ थाना रोड की तरफ पैदल चलते हुए डोमनपहाड़ी तक गया. इस दौरान जमुआ की तरफ से दो बाइक वाले जा रहे थे. एक बाइक पर दो लोग थे, जबकि एक पर एक ही व्यक्ति बैठा था.
सड़क पर कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर बाइक गिरी
एक बाइक को ने रोका और उसे बैठा लिया. बाइक सवार उसे जोरासांख की तरफ ले जाने लगा. शक हुआ कि बाइक सवार उसे दूसरे रास्ते से ले जा रहा है, तो उसने युवक को उतारने की बात कही. युवक ने कहा अब तुम्हें यहां नहीं उतारेंगे, जंगल में उतारेंगे. जब हम कुछ कर सकते कि तभी वह बाइक को काफी तेज गति से चलाने लगा. फिर सामने एक कुत्ते के आ जाने से दोनों बाइक से नीचे गिर पड़े, जिससे हम जख्मी हो गये. बाइक चालक हमें रोड पर ही छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय एक राहगीर ने एंबुलेंस बुलाकर मुझे जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि गौरव के सिर से काफी मात्रा में खून निकल गया है, इसलिए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.