Giridih News: बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारा धक्का, एक की मौत

Giridih News: डुमरी थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक मोड़ के समीप केबी रोड पर बुधवार को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक मामूली रूप से जख्मी हो गया.

मृतक के परिजन शव को ट्रैक्टर मालिक के घर पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसगोहरा निवासी एतवारी राय का 50 वर्षीय पुत्र पूरन राय और फागू राय बाइक से नागाबाद से घर लौट रहा था. इसी दौरान तिरंगा मोड़ के समीप बराकर नदी से बालू लाद के आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया. धक्का लगने से पूरन राय की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, फागू राय को हल्की चोट आयी. दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को उठाकर ट्रैक्टर मालिक के घर में रख मुआवजे की मांग करने लगे. समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के साथ वहीं बैठे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >