Giridih News :चिरकिया नदी में बालू लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर

Giridih News :पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर स्थित चिरकिया नदी में शनिवार की रात बालू लोड एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में ही पलट गया.

इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बालू लेकर बोरापहाड़ी की ओर जा रहा थ. इसी दौरान खेताडाबर के समीप चिरकिया नदी के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया. मालूम रहे कि यहां से प्रतिदिन काफी मात्रा में बालू निकालकर आसपास के क्षेत्रों में खपाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >