Giridih News :महेशलुंडी में पांच इंच जमीन को ले मारपीट, आरोपित गया जेल

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. आरोपित महेशलुंडी का अर्जुन साव है.

जानकारी के अनुसार महज पांच इंच जमीन के मामूली विवाद को लेकर अर्जुन साव ने अपनी ही सगी चाची पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें गोपाल साव की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया गया कि घटना के दौरान जब अर्जुन साव अपनी चाची के साथ मारपीट कर रहा था, तभी आसपास के लोग उसे रोकने का प्रयास करने लगे.

लोगों के पहुंचने पर छत से कूदने की दी

धमकी

इससे घबराकर आरोपी अपने घर की छत की दीवार पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. इससे अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारा. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >