Giridih News :आपसी विवाद में हिंसक झड़प, युवक की मौत, तीन घायल

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान हुट्टी बाजार निवासी अजय कुमार दास (30) के रूप में हुई है.

वहीं, घायलों में राजेश दास, परदूम दास और प्रेम दास शामिल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुट्टी बाजार मोहल्ले में डीजे बज रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के कुछ बच्चों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया. बच्चों के झगड़े को शांत कराने के लिए अजय कुमार दास समेत अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे थे. इसी बीच हुट्टी बाजार का रवि दास अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और अजय सहित अन्य लोगों पर उस्तरा व चाकू से हमला कर दिया. हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग जुटे और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया.

हमलावर है मृतक का रिश्तेदार

बताया जा रहा है कि हमलावर और मृतक आपस में रिश्तेदार है. दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस सबल-बल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सूचना पर डीएसपी नीरज कुमार सिंह भी पहुंचे और थाना प्रभारी को कई निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >