बेंगाबाद : घर में घुस कर नगदी समेत अन्य घरेलू सामान की चोरी करने के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से चोरी की राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है. मामला महुआर पंचायत के जामबाद गांव का है. बताया जाता है कि गुरुवार को जामबाद निवासी सीताराम दास अपने घर में ताला लगा कर सपरिवार एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था. इसी बीच गुरुवार की रात को ही चोरों ने घर में घुस कर बक्से में रखे 30 हजार नकदी समेत अन्य घरेलू सामान की चोरी कर ली.
सुबह जब वह घर वापस आया तो उसे चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद पीड़ित ने बेंगाबाद थाना को इसकीसूचना दी. इधर, गृहस्वामी की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर गांव के ही बालेश्वर दास को गिरफ्तार कर लिया. बालेश्वर दास के पास से नगदी भी बरामद किया गया है.
