गांडेय विधायक जेपी वर्मा पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

बेंगाबाद के झलकडीहा में मवेशी लदे ट्रकों को रोकने और हंगामा करने का मामला बेंगाबाद. प्रखंड के झलकडीहा गांव में गुरुवार को मजदूर व किसानों की बैठक हुई. अध्यक्षता पंसस जयप्रकाश मंडल ने की. गत 23 अप्रैल को बेंगाबाद चौक पर मवेशिलयों को ले जा रहे तीन ट्रकों को स्थानीय लोगों द्वारा रोके जाने, पशुओं […]

बेंगाबाद के झलकडीहा में मवेशी लदे ट्रकों को रोकने और हंगामा करने का मामला
बेंगाबाद. प्रखंड के झलकडीहा गांव में गुरुवार को मजदूर व किसानों की बैठक हुई. अध्यक्षता पंसस जयप्रकाश मंडल ने की.
गत 23 अप्रैल को बेंगाबाद चौक पर मवेशिलयों को ले जा रहे तीन ट्रकों को स्थानीय लोगों द्वारा रोके जाने, पशुओं को उतारे जाने व वाहन में आग लगाने का प्रयास किये जाने, वाहन चालकों और व्यापारी के साथ मारपीट आदि पर चर्चा की गयी. पंसस श्री मंडल ने कहा कि इन तमाम घटनाओं के समय गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा वहां उपस्थित थे,लेकिन उनपर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. सत्ता पक्ष के दबाव के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक पर केस दर्ज न कर निर्दोष लोगों को फंसाया गया है.
बैठक के माध्यम से लोगों ने प्रशासन से उचित जांच पड़ताल कर दोषी भाजपाइयों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र पंडित, उपमुखिया बिरेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, संतोष मंडल, नीलकंठ मंडल, जागेश्वर यादव, बद्री महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >