सड़क हादसों में तीन घायल

चपुआडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना गांडेय- गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बहादुरपुर मोड़ के पास की है. गुरुवार को धनबाद जिले के तोपचांची निवासी रामविलास यादव व दिनेश यादव एक ही बाइक पर सवार होकर तोपचांची से बेंगाबाद क्षेत्र […]

चपुआडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना गांडेय- गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बहादुरपुर मोड़ के पास की है. गुरुवार को धनबाद जिले के तोपचांची निवासी रामविलास यादव व दिनेश यादव एक ही बाइक पर सवार होकर तोपचांची से बेंगाबाद क्षेत्र के डाकबंगला जा रहे थे.
इसी क्रम में बहादुरपुर मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर पलट गयी और दोनों घायल हो गये. वहीं दूसरी घटना बेंगाबाद मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित बिशनपुर मोड़ के पास की है. सामुडीह की आदिवासी महिला सुबह में दतवन व पतल बेचकर अपने गांव लौट रही थी. इसी क्रम में कोयला लदी बाइक की चपेट में आ गयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >