गांवों में धूमधाम से मनी जयंती

गांडेय. गांडेय रखंड सभाकक्ष में प्रमुख मनीषा पांडेय की अगुआई में डाॅ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी प्रदीप बैठा, जिला सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, बीसीओ दिनेश मिस्त्री, जिप सदस्य गोपीन मुर्मू, मो तौहीद, मो तमीम, अरुण पांडेय, राजकुमार रविदास, पंसस मनेश्वर सोरेन, नाजिर हुसैन, डा […]

गांडेय. गांडेय रखंड सभाकक्ष में प्रमुख मनीषा पांडेय की अगुआई में डाॅ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी प्रदीप बैठा, जिला सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, बीसीओ दिनेश मिस्त्री, जिप सदस्य गोपीन मुर्मू, मो तौहीद, मो तमीम, अरुण पांडेय, राजकुमार रविदास, पंसस मनेश्वर सोरेन, नाजिर हुसैन, डा बिपिन कुमार, रमेश कुमार, लुटन रजक, अभिषेक सिन्हा, मुकेश कुमार, बीपीएम शिवनारायण मंडल, डॉ अबु कासिम, बीरेंद्र रजक समेत कई ने श्रद्धांजलि दी.

जमुआ. आदर्श गांव पोबी में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मौके पर कांग्रेस नेत्री डाॅ मंजू कुमारी, मुखिया नकुल पासवान, सहायक अभियंता रामेश्वर दास, पंसस सितिया देवी, बुद्ध बिहार कन्दाजोर के अध्यक्ष मोहन दास, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार मंडल, योगेश पांडेय ,मोहन उर्फ महेंद्र दास, नरेश दास, रामजी दास, घनश्याम दास, शिवशंकर यादव, भाजपा नेता केदार यादव, रूपलाल दास, कमल दास आदि मौजूद थे.

बेंगाबाद. बेंगाबाद के हरिजनटोला स्थित अांबेडकर भवन, पंचायत सचिवालय तेलोनारी, चितमाडीह, चपुआडीह, छोटकीखरगडीहा, मधवाडीह, ताराटांड, बदवारा, मानजोरी, पतरोडीह सहित आदि जगहों पर जयंती समारोह मनाया गया. मौके पर छोटेलाल दास, शिवनारायण दास, महेंद्र वर्मा, सजला देवी, मुन्ना प्रसाद सिंह, सोमर दास, विभा देवी, कार्तिक दास, नकुल दास, बीरेंद्र दास आदि मौजूद थे.

नवडीहा. सियाटांड़ पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह में जिप सदस्य किरण वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मैनेजर सिंह, नरेश राय, मनोज प्रसाद वर्मा, पवन कुमार, दीपक कुमार, श्यामसुन्दर रविदास ,शिवशंकर प्रसाद आदि मौजूद थे.

डुमरी/निमियाघाट. इसरी बाजार के उत्तरी पंचायत भवन व रांगामाटी पंचायत सचिवालय में सभा की गयी.

मौके पर रांगामाटी मुखिया रेखा देवी, उप प्रमुख उषा देवी, उप मुखिया जागेश्वर यादव एवं इसरी उत्तरी मुखिया अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन साव, संजय सिंह, मनुबाला देवी, पप्पू दास, रीना देवी, सुनील सेठ, पप्पू महतो, जैनुल अंसारी, श्यामा सिन्हा, प्रमोद रवानी, ललिता कुमारी, मंजूर अंसारी, पप्पू सेठ, चन्दर रवानी, बीरू कुमार, अमित साहू आदि मौजूद थे. इधर कुलगो दक्षिणी पंचायत सचिवालय में भी आंबेडकर जयन्ती मनाया गया. इस दौरान मुखिया रूख्साना खातून, पंसस रेशमी देवी, पंचायत सेवक लक्ष्मण प्रसाद, वार्ड सदस्य सिकन्दर ठाकुर, नारायण महतो, खुर्शीदा खातून, उसमान अंसारी आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >