देवरी : गिरफ्तार नक्सली चकाई पुलिस के हवाले

देवरी. सर्च अभियान के दौरान लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ जंगल से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली गादी निवासी जागेश्वर मंडल को गुरुवार को चकाई पुलिस के हवाले कर दिया गया. जगेश्वर मंडल पर चकाई थाना में कांड संख्या 57/16 के तहत बीते 21 मई 2016 को तीन लोगों की हत्या का आरोप है. वह चकाई […]

देवरी. सर्च अभियान के दौरान लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ जंगल से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली गादी निवासी जागेश्वर मंडल को गुरुवार को चकाई पुलिस के हवाले कर दिया गया. जगेश्वर मंडल पर चकाई थाना में कांड संख्या 57/16 के तहत बीते 21 मई 2016 को तीन लोगों की हत्या का आरोप है. वह चकाई थाना क्षेत्र के गादी स्थित काशीटांड़ के पास बीच सड़क पर चकाई थाना क्षेत्र के गादी निवासी टिपन मंडल व चौकी निवासी मुकेश राय एवं भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरंगा निवासी जोगेंद्र तुरी का गला काटकर हत्या मामले में नामजद अभियुक्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >