तिहरे हत्याकांड में नक्सली जगेश्वर गिरफ्तार

सुरंग दस्ते का हार्डकोर नक्सली है जगेश्वर, लोकाय नयनपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी देवरी. गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ ने बुधवार को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पकड़ा गया नक्सली जगेश्वर मंडल चकाई थाना इलाके के गादी गांव का रहनेवाला है. जगेश्वर को लोकाय नयनपुर थाना इलाके […]

सुरंग दस्ते का हार्डकोर नक्सली है जगेश्वर, लोकाय नयनपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी
देवरी. गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ ने बुधवार को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पकड़ा गया नक्सली जगेश्वर मंडल चकाई थाना इलाके के गादी गांव का रहनेवाला है. जगेश्वर को लोकाय नयनपुर थाना इलाके के करमाटांड़ से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के कमांडर सुरंग यादव के दस्ते का अहम सदस्य है. 21मई 2016 की मध्य रात्रि को चकाई के गादी गांव में तीन लोगों की गला रेत कर की गयी हत्या के मामले में जगेश्वर नामजद अभियुक्त भी था.
जगेश्वर के खिलाफ चकाई में कांड संख्या 57/16 अंकित है. गिरफ्तारी की पुष्टि एएसपी दीपक कुमार ने की है. बताया जाता है कि भेलवाघाटी के मुखिया पुत्र की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद से एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में गिरिडीह व जमुई की सीमा पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था. अभियान के दौरान एएसपी श्री कुमार को जानकारी मिली की सुरंग यादव दस्ते का हार्डकोर नक्सली इलाके में है. सूचना के बाद चतरो सीआरपीएफ के पदाधिकारी व देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार व लोकाय थाना प्रभारी पंकज कच्छप के साथ सर्च अभियान चलाया जाने लगा. सर्च के क्रम में करमाटांड़ जंगल से जगेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में मिली अहम जानकारी
बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद जगेश्वर से पुलिस ने पूछताछ की. जिसमें नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के संदर्भ में अहम जानकारी भी पुलिस को मिली है. जगेश्वर ने नक्सली सुरंग यादव व सिद्धू कोड़ा के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है. साथ ही साथ संगठन की योजना की भी जानकारी दी है. पूछताछ के बाद भी पुलिस व सीआरपीएफ का सर्च अभियान जारी है.
हार्डकोर है जगेश्वर : एएसपी
इस संबंध में एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया जगेश्वर मंडल नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का प्रमुख सदस्य है. चकाई के गादी में हुए तिहरे हत्याकांड में जगेश्वर नामजद है. जगेश्वर से मिली जानकारी पर पुलिस काम कर रही है. इसके अलावा किन-किन कांडों में जगेश्वर शामिल रहा है इसकी जानकारी भी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >