गिरिडीह : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुआं मोहल्ले में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इसमें दिलीप रजवार, नंदनी कुमारी, दामिनी देवी, नैना देवी, शंकर रजवार और गर्भवती महिला बबली देवी शामिल हैं. मामले को लेकर शारदा देवी ने एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उसकी गोतनी शांति देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकान का निर्माण अपने आंगन में करा रही है.
बुधवार की सुबह मुन्ना रजवार, लक्ष्मी देवी, छोटू रजवार, रवि, संजय समेत कई लोग पहुंचे और अर्द्धनिर्मित मकान को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद पथराव और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गयी. घटना में नंदनी के हाथ की नस भी काट दी गयी. इसकी सूचना थाना को दी गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर नगर पुलिस ने कहा कि मोहलीचुवां में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है. इस घटना में घायल सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
