नक्सल मुक्त होगा गिरिडीह

क्राइम मीटिंग. एसपी ने ली माह भर की कार्य रिपोर्ट, कहा जिला को नक्सल मुक्त कराने को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी लगातार गिरिडीह आकर अभियान की माॅनीटरिंग कर रहे हैं. एसपी अखिलेश बी वारियर भी जिला को नक्सल से मुक्त कराने को […]

क्राइम मीटिंग. एसपी ने ली माह भर की कार्य रिपोर्ट, कहा
जिला को नक्सल मुक्त कराने को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी लगातार गिरिडीह आकर अभियान की माॅनीटरिंग कर रहे हैं. एसपी अखिलेश बी वारियर भी जिला को नक्सल से मुक्त कराने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं.
गिरिडीह : पुलिस लाइन में सोमवार को अपराध की समीक्षात्मक बैठक हुई. एसपी अखिलेश बी वारियर ने पुलिस पदाधिकारियों से महीने भर की कार्य रिपोर्ट ली. लंबित कांडों की समीक्षा कर यह जानकारी ली गयी कि, कितने कांडों का निष्पादन किया गया है. इस दौरान एसपी ने नक्सलियों व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये विशेष दिशा निर्देश भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया. कहा कि क्षेत्र के पुराने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो साथ ही साथ इलाके के नक्सल गतिविधियों पर भी नजर रखें. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने कहा कि क्षेत्र को नक्सल से मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है.
अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है. 250 से अधिक अपराधियों का डोजियर खोला जा रहा है. अपराधियों के द्वारा अर्जित संपत्ति की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हुआ है, यही कारण है कि पारसनाथ पर्वत पर नक्सलियों के आधा दर्जन बंकर धवस्त किये गये गया और भारी मात्रा में कारतूस व आइइडी बरामद किया गया. नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सीआरपीएफ के साथ मिलकर सभी इलाके में कार्रवाई की जा रही है.
ये थे मौजूद
एएसपी दीपक कुमार, डीएसपी विजय आशिष कुजूर, जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ मनीष टोप्पो, दीपक कुमार, प्रभातरंजन बरवार, अरविंद कुमार विन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र राम, रामनारायण चौधरी, आर के राणा, थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह, सुनीत कुमार, नवल किशोर प्रसाद, मिसीर उरांव, नीरज सिंह, केदारनाथ प्रसाद, रामकुमार वर्मा, राजीव कुमार, रंजीत रौशन, सोनू कुमार चौधरी, कमलेश प्रसाद आदि.
हो रही है ऑनलाइन प्राथमिकी
श्री वारियर ने बताया कि सीसीटीएनएस को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है. जिले के सभी थाना में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और कार्रवाई भी हो रही है. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को थाना आनेवाले फरियादियों की बातों को सुनकर उसपर उचित कार्रवाई करने को भी कहा गया है.
जगह-जगह मुहल्ला समिति का गठन किया जा रहा है. बताया कि बिरनी थाना में हुए झड़प मामले की जांच डीएसपी विजय आशिष कुजूर कर रहे हैं. जांच के बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी. श्री वारियर ने बताया कि उग्रवाद प्रभावित इलाके में चल रहे विकास कार्य में कोई रोड़ा उत्पन्न करता है और किसी संवेदक से लेवी की मांग की जाती है तो उनपर कार्रवाई भी की जायेगी.
सुरेश अपहरणकांड में 70 स्थानों पर छापा
एसपी ने बताया कि महेशलुंडी निवासी एक फैक्टरी के सुपरवाइजर सुरेश धानुक के अपहरणकांड की गुत्थी को सुलझाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. अबतक इस मामले में झारखंड, बिहार के 70 स्थानों पर छापामारी की गयी है तो 70 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >