पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास

पीरटांड़ : मधुबन थाना अंतर्गत पुरनीटांड़ में सोमवार को एक विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना पर मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला को पीरटांड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो रेफर कर दिया गया है . […]

पीरटांड़ : मधुबन थाना अंतर्गत पुरनीटांड़ में सोमवार को एक विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना पर मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला को पीरटांड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो रेफर कर दिया गया है . बताया जाता है कि पुरनीटांड़ निवासी सरिता देवी का पति जीतन तुरी के साथ मामूली विवाद हुआ था. इसी कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया. इस बाबत मधुबन के थाना प्रभारी मिशिर उरांव का कहना है कि महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है. इलाज के लिए उसे बोकारो भेज पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >