2000 मजदूरों को रोजगार की उम्मीद

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपेनकास्ट परियोजना में सोमवार से लोकल सेल शुरू हुआ. 11 माह से लोकल सेल ठप रहने से करीब 2000 मजदूर बेरोजगार हो गये थे, उनके समक्ष भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया था, इसे लेकर लगातार आंदोलन चल रहा था. अब लोकल सेल चालू होने से उनमें रोजगार की उम्मीद जगी […]

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपेनकास्ट परियोजना में सोमवार से लोकल सेल शुरू हुआ. 11 माह से लोकल सेल ठप रहने से करीब 2000 मजदूर बेरोजगार हो गये थे, उनके समक्ष भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया था, इसे लेकर लगातार आंदोलन चल रहा था. अब लोकल सेल चालू होने से उनमें रोजगार की उम्मीद जगी है. लोकल सेल बंद रहने से मजदूरों के साथ ट्रक ऑनर भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे.
गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपेनकास्ट परियोजना में काफी अंतराल के बाद लोकल सेल चालू होने पर मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान लौट आयी है. 11 माह बाद लोकल सेल शुरू होने पर पंचायत प्रतिनिधियों, ट्रक ऑनरों ने हर्ष जताया है. सोमवार को ट्रकों में कोयला ढुलाई का कार्य शुरू होने पर जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी, ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने पूजा-अर्चना की और कोयला ढुलाई का काम शुरू कराया. जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने कहा कि पिछले 11 माह से ओपेनकास्ट माइंस में लोकल सेल ठप था. इस वजह से यहां के लगभग दो हजार मजदूरों के अलावा ट्रक ऑनर भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. विगत 27 मार्च को ओसीपी में धरना के माध्यम से सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी गयी थी कि अगर अप्रैल के प्रथम सप्ताह से लोकल सेल शुरू नहीं हुआ तो दूसरे सप्ताह में कोयला उत्पादन व डिस्पैच ठप करा दिया जायेगा. मामले से कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय को भी अवगत कराया गया था. श्री राय ने इस समस्या को कोयला मंत्री के समक्ष रखते हुए उचित पहल की मांग की थी.
उन्होंने कहा कि मजदूरों का आंदोलन रंग लाया है. गिरिडीह कोलियरी को बंद करने की साजिश हो रही है. इसका भी पुरजोर विरोध किया जायेगा. पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी ने कहा कि लोकल सेल पर लगभग दो हजार मजदूर निर्भर हैं, लेकिन प्रबंधन की गलत नीति के कारण यहां पर लोकल सेल को बंद कर दिया गया था. लगातार आंदोलन के कारण ही इसे चालू किया गया है. ओसीपी में सीसीएल द्वारा उत्पादित कोयले का अब तक ग्रेडिंग तय नहीं होना चिंता का विषय है. उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि अभी आउटसोर्सिंग द्वारा उत्पादित कोयले से लोकल सेल शुरू की गयी है. उक्त अवसर पर कई ट्रक ऑनर व लोकल सेल मजदूर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >