जयकारों से गूंजा बंगराकला

बिरनी. बंगराकला पंचायत के मनिहारी में सोमवार को हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मानस महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 651 महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया. यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित उत्तरवाहिनी बराकर नदी पहुंची. वहां वृंदावन से आये आचार्य हरेन्द्र द्विवेदी के मंत्रोच्चार […]

बिरनी. बंगराकला पंचायत के मनिहारी में सोमवार को हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मानस महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 651 महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया. यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित उत्तरवाहिनी बराकर नदी पहुंची. वहां वृंदावन से आये आचार्य हरेन्द्र द्विवेदी के मंत्रोच्चार के बाद मुख्य पुजारी इंद्रदेवसाव व पत्नी ने कलश में जल उठाया. इसके बाद सभी कलश लेकर वापस यज्ञशाला पहुंचे और इसे स्थापित किया .
यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुखदेव साव ने बताया कि यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन झांसी की कुमारी ज्योति साध्वी, मथुरा से लाडली शरण साध्वी तथा वृंदावन के सीताराम शरण महाराज प्रवचन करेंगे.
कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक : कलश यात्रा में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो भी पहुंचे. वहीं श्रद्धालुओं की ओर से मंझलाडीह, माखमारगो व कर्री में शर्बत पानी की व्यवस्था भी की गयी.यात्रा में यज्ञ अध्यक्ष सुखदेव साव, सचिव पुनितलाल पासवान, कोषाध्य्क्ष झारखंडी नायक, मुखिया देवनाथ राणा, बलदेव साव, प्रकाश साव, महाबीर साव, कामेश्वर साव, अनिल पासवान, सुरेन्र्द साव, राजेन्द्र पासवान, सहदेव साव, दिलीप साव, अशोक पासवान, बिनोद साव समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >