पुलिस ने अवैध कोयला के साथ पांच को पकड़ा

बेंगाबाद. मोतीलेदा-छोटकीखरगडीहा मुख्य मार्ग पर बुधवार को मोटरसाइकिल से कोयला लेकर जा रहे पांच लोगों को बेंगाबाद पुलिस ने पकड़ा. पुलिस उक्त लोगों के विरुद्ध थाना में कांड अंकित कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गयी है. पकड़ाये लोगों में चकाई बिहार के धनंजय साव, पहाड़ीडीह के सलामत अंसारी, भेलवाघाटी के बाबुलाल मुर्मू, अख्तर […]

बेंगाबाद. मोतीलेदा-छोटकीखरगडीहा मुख्य मार्ग पर बुधवार को मोटरसाइकिल से कोयला लेकर जा रहे पांच लोगों को बेंगाबाद पुलिस ने पकड़ा. पुलिस उक्त लोगों के विरुद्ध थाना में कांड अंकित कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गयी है. पकड़ाये लोगों में चकाई बिहार के धनंजय साव, पहाड़ीडीह के सलामत अंसारी, भेलवाघाटी के बाबुलाल मुर्मू, अख्तर अंसारी और मोहनलाल मुर्मू शामिल हैं. मौके से पुलिस ने कोयला लदी पांच बाइक भी जब्त की है.
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह को छापेमारी अभियान चला कर पांच लोगों को कोयला लदी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. इधर, पुलिस ने कई साइकिलों व बैलगाड़ियों के टायर को भी काटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >