वाहन चोरी में पहले भी जेल जा चुका है सरफू

मामला विस्फोटक लदा मार्शल वाहन जब्ती का गिरिडीह : विस्फोटक के साथ पकड़ाया धनबाद का कतरास निवासी सरफू खान पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है. बताया जाता है कि पुलिस ने सरफू से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पूर्व […]

मामला विस्फोटक लदा मार्शल वाहन जब्ती का
गिरिडीह : विस्फोटक के साथ पकड़ाया धनबाद का कतरास निवासी सरफू खान पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है. बताया जाता है कि पुलिस ने सरफू से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पूर्व में वाहन चोरी के मामले में तीन बार जेल जा चुका है. 2013 में वह अपने फुफेरे भाई मुश्ताक खान के साथ वाहन चोरी के मामले में लखीसराय में पकड़ाया था. इस मामले में लखीसराय पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था. पटना के बख्तियारपुर थाना पुलिस व जहानाबाद पुलिस भी वाहन चोरी के मामले में उसे जेल भेज चुकी है.
2015 में जेल से छूटने के बाद वह धनवार पहुंचा और क्रशर से गिट्टी का सप्लाई करने लगा. इसी क्रम में उसकी मुलाकात डोमचांच के सुनील साव से हुई. सुनील ने ही उसकी भेंट मनोज से करायी. बाद में मनोज के साथ मिल कर वह मार्शल वाहन से विस्फोटक को खपाने का काम करने लगा. सरफू ने पुलिस को बताया कि इस वाहन से उसने मनोज व सुनील के साथ मिल कर आसनसोल के एक व्यक्ति को तीन बार विस्फोटक उपलब्ध कराया है.
यहां बता दे कि सोमवार की मध्य रात्रि को एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह व सअनि युगल प्रसाद सिंह ने एक मार्शल वाहन को पकड़ा था. वाहन पर 4000 पीस जिलेटीन व 2800 पीस डेटोनेटर बरामद किया था. इधर पुलिस ने कांड अंकित कर पकड़े गये आरोपी सरफू को जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सरफू ने जिन लोगों का नाम लिया उसकी खोज की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >