उसरी नदी के समीप लोड किया जा रहा था चोरी का कोयला

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की रात को थाना इलाके के हजारीबाद गांव के जंगल में छापामारी कर चोरी का नौ टन अवैध कोयला लदे एक ट्रक को मालिक के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये वाहन का मालिक थाना इलाके के गादी श्रीरामपुर निवासी आशीष कुमार गुप्ता है. बुधवार की रात को थाना […]

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की रात को थाना इलाके के हजारीबाद गांव के जंगल में छापामारी कर चोरी का नौ टन अवैध कोयला लदे एक ट्रक को मालिक के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये वाहन का मालिक थाना इलाके के गादी श्रीरामपुर निवासी आशीष कुमार गुप्ता है.
बुधवार की रात को थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि कबरीबाद इलाके से चोरी किये गये कोयला को साइकिल व बाइक पर लादकर हजारीबाद व फुलची के जंगल में डंप किया जा रहा है. यहीं से कोयला को ट्रक पर लादकर देवघर भेजने की तैयारी की गयी है.
सूचना पर थाना प्रभारी श्री सिंह दलबल के साथ बुधवार की रात को हजारीबाद जंगल पहुंच गये. इस दौरान पुलिस अधिकारी ने अपने वाहन का लाइट बंद कर दिया और मौके से जेएच 11डी-0047 नंबर के ट्रक को पकड़ लिया. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये, लेकिन वाहन का मालिक आशीष कुमार गुप्ता को पकड़ लिया गया. श्री सिंह ने बताया कि कोयला तस्करी में पीरटांड़ के हरलाडीह के रहनेवाले पंकज मंडल व वाहन के चालक मंसूर का नाम भी सामने आया है. तीनों के अलावा कुछ और भी लोगों की संलिप्तता उजागर हुई. कहा कि कोयला तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है जिनके उपर कार्रवाई होगी. अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन के मालिक को जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >