साइबर अपराधी की तलाश में पहुंची राजस्थान पुलिस

बेंगाबाद : साइबर अपराधी की तलाश में राजस्थान की पुलिस बेंगाबाद पहुंची. राजस्थान पुलिस ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से बुधवार को थाना क्षेत्र के सोबराजपुर और रनियाटांड़ गांव में छापामारी की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. राजस्थान पुलिस के पास उपलब्ध आधार कार्ड व अन्य निवास प्रमाण पत्र में जिस फोटो को अपलोड किया […]

बेंगाबाद : साइबर अपराधी की तलाश में राजस्थान की पुलिस बेंगाबाद पहुंची. राजस्थान पुलिस ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से बुधवार को थाना क्षेत्र के सोबराजपुर और रनियाटांड़ गांव में छापामारी की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. राजस्थान पुलिस के पास उपलब्ध आधार कार्ड व अन्य निवास प्रमाण पत्र में जिस फोटो को अपलोड किया गया है उसका मिलान नहीं हो पा रहा है.
पुलिस ने बताया कि नाम और पता सही मिल गया है लेकिन फोटो का मिलान नहीं हो पाने के कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. बताया कि सोबराजपुर गांव के एक युवक ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का पिन नंबर लेकर खाते से राशि की निकासी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >