तीन घरों से हजारों की चोरी

देवरी/भेलवाघाटी : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन घरों से हजारों रुपये की संपत्त की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. रमनीटांड़ निवासी अखिलेश यादव व लिलावती देवी (पति राजू यादव) एवं सलैयाटांड़ निवासी छत्र यादव के घर में मंगलवार की रात को चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये व सामान की […]

देवरी/भेलवाघाटी : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन घरों से हजारों रुपये की संपत्त की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. रमनीटांड़ निवासी अखिलेश यादव व लिलावती देवी (पति राजू यादव) एवं सलैयाटांड़ निवासी छत्र यादव के घर में मंगलवार की रात को चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये व सामान की चोरी कर ली. अखिलेश यादव ने बताया कि उसके घर से एक हजार रुपये नगद, तीस भर चांदी, एक कांसा की कटोरी एवं एक पीतल का पैला की चोरी हुई है.
इधर लिलावती देवी के घर से डेढ़ क्विंटल चावल, दो जोडी दरवाजा-चौखट की चोरी हुई. छत्र यादव के घर से तीस हजार रुपये नगद, दुकान में रखे पंद्रह हजार रुपये के सामान की चोरी हुई. इस दौरान चोरों ने जगसीमर निवासी सुनील यादव के घर का ताला तोड़कर छोड़ दिया. भुक्तभोगियों ने बताया कि थाना प्रभारी के थाना में नहीं रहने से आवेदन नहीं दिया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >