अधूरे पंचायत भवन निर्माण के लिए डाला गया टेंडर

जिला परिषद कार्यालय में हुए टेंडर में 243 ठेकेदारों ने लिया हिस्सा गिरिडीह : जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को 21 अधूरे पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से टेंडर डाला गया. उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को परिमाण-पत्र की बिक्री के बाद मंगलवार को 243 ठेकेदारों ने बारी-बारी से टेंडर डाले. विदित […]

जिला परिषद कार्यालय में हुए टेंडर में 243 ठेकेदारों ने लिया हिस्सा
गिरिडीह : जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को 21 अधूरे पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से टेंडर डाला गया. उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को परिमाण-पत्र की बिक्री के बाद मंगलवार को 243 ठेकेदारों ने बारी-बारी से टेंडर डाले. विदित हो कि 18 नवंबर को टेंडर डालने के दौरान जिला परिषद कार्यालय परिसर में भारी हंगामा हुआ था.
हंगामा के बाद डीसी उमाशंकर सिंह ने सभी टेंडर को रद्द कर दिया था.18 नवंबर को पुलिस व ठेकेदारों के बीच तीखी झड़प के बाद हुई मारपीट की घटना में डीएसपी समेत कई लोग घायल भी हो गये थे. मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा नगर थाना के हाजत में धरना पर बैठ गये थे. पिछले बार हुए टेंडर में हंगामा होने के मद्देनजर मंगलवार को सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. दंडाधिकारी की निगरानी में आधा दर्जन पुलिस बल तैनात थे. टेंडर के दौरान मात्र संवेदकों को ही अंदर जाने की इजाजत थी. सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संवेदकों ने टेंडर डाला. साथ ही चार बजे टेंडर खोला गया. डीडीसी बीरेंद्र भूषण ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि टेंडर डालने के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >