सांसद के बॉडीगार्ड के खाते से 98 हजार की निकासी

ठगों ने लगातार की ऑन-लाइन मार्केटिंग गिरिडीह : कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के बॉडीगार्ड को साइबर अपराधियों ने चूना लगाया है. 20 व 21 नवंबर को अपराधियों ने फर्जीबाड़ा कर पुलिस जवान विपिन कुमार चौधरी के बैंक खाते से 98542 रुपया निकाल लिया. इस मामले की शिकायत जवान ने बुधवार की रात लगभग […]

ठगों ने लगातार की ऑन-लाइन मार्केटिंग
गिरिडीह : कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के बॉडीगार्ड को साइबर अपराधियों ने चूना लगाया है. 20 व 21 नवंबर को अपराधियों ने फर्जीबाड़ा कर पुलिस जवान विपिन कुमार चौधरी के बैंक खाते से 98542 रुपया निकाल लिया. इस मामले की शिकायत जवान ने बुधवार की रात लगभग सवा आठ बजे नगर थाना से की है. शिकायत में कहा है कि उसका बैंक खाता एसबीआइ मुख्य शाखा में है. उसका एटीएम कार्ड उसका पुत्र मंजीत कुमार संचालित करता है.
इस बीच बुधवार को उसके पुत्र ने सूचना दी कि बैंक खाते से लगातार पैसे की निकासी हो रही है. पैसे से दिल्ली समेत कई शहरों में मार्केटिंग की गयी है. कहा है पिछले 17 नवंबर से उसके मोबाइल पर एक फोन आ रहा था जो बार-बार एटीएम का नंबर मांग रहा था. नंबर नहीं देने और पुलिस में सूचना देने की धमकी देने पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करना बंद कर दिया. हालांकि मोबाइल सिम बंद करने की धमकी दी. इसके बाद उसका सिम बंद हो गया. कहा कि फोन करनेवाले ने ही उसके साथ ठगी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >