राशि बरामद, दो गिरफ्तार

तीन नवंबर को अंगरेजी शराब दुकान में हुई थी चोरी डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने इसरी बाजार स्थित एक अंगरेजी शराब दुकान में तीन नवंबर की रात हुई चोरी का उद‍्भेदन करते हुए नगदी समेत अन्य सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. चोरों ने दुकान से 47 हजार […]

तीन नवंबर को अंगरेजी शराब दुकान में हुई थी चोरी
डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने इसरी बाजार स्थित एक अंगरेजी शराब दुकान में तीन नवंबर की रात हुई चोरी का उद‍्भेदन करते हुए नगदी समेत अन्य सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. चोरों ने दुकान से 47 हजार पांच सौ रुपये नगद और चार बोतल अंगरेजी शराब चुरा ली थी. घटना की सुबह दुकान के सेल्समैन ने निमियाघाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. निमियाघाट के थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के पीपराटांड़ कॉलोनी स्थित एक घर में छापा मारकर गट्टीगढ़ा निवासी सोरेलाल मांझी और यूपी निवासी अमित कुमार पासवान को पकड़ा. दोनों के पास से चोरी की राशि के 1450 रुपये नगद और तीन बोतल शराब बरामद की गयी. दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया है. उक्त घर अमित ने भाड़े में ले रखा था.
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
गिरिडीह. मंगरोडीह निवासी प्रमोद साव के फर्द बयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रमोद साव ने अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, रामेश्वर उर्फ छोटी सिंह, उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, जीतू सिंह, सोनू उर्फ सुनील, अभय सिंह, विमल सिंह पर मारपीट, छिनतई व रंगदारी का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >