बरकाकाना-रांची रेल लाइन निर्माण कार्य

भदानीनगर/बरकाकाना : रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजना बरकाकाना-रांची रेल लाइन निर्माण का काम उग्रवादियों ने अमझरिया के पास रोक दिया है. रविवार की रात करीब 12 बजे 40-50 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद जेपीसी के दस्ते ने पहले हवाई फायरिंग की, इसके बाद दर्जनों कर्मियों को पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया. जाते-जाते जेपीसी के दस्ते […]

भदानीनगर/बरकाकाना : रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजना बरकाकाना-रांची रेल लाइन निर्माण का काम उग्रवादियों ने अमझरिया के पास रोक दिया है. रविवार की रात करीब 12 बजे 40-50 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद जेपीसी के दस्ते ने पहले हवाई फायरिंग की, इसके बाद दर्जनों कर्मियों को पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया.
जाते-जाते जेपीसी के दस्ते ने एक मोबाइल नंबर 7250884158 साइट इंचार्ज को दिया. कहा कि इस नंबर पर संपर्क करने के बाद ही काम शुरू करना, वरना अंजाम भुगतना होगा. घटना के बाद अमझरिया साइट पर कार्यरत रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर व क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन का काम बंद हो गया है. घटना के बाद अधिकारी व कर्मचारी दहशत में हैं. सोमवार की सुबह भदानीनगर व बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. साइट के मुंशी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >