नकदी समेत हजारों की संपत्ति की चोरी

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ कॉलोनी में रविवार को चोरों ने एक बंद घर से हजारों रुपये नकद समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात व बरतन की चोरी कर ली. इस संबंध में गृह स्वामी पिपराटांड़ निवासी राजेश कुमार ठाकुर ने निमियाघाट थाना में चोरी की लिखित शिकायत भी […]

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ कॉलोनी में रविवार को चोरों ने एक बंद घर से हजारों रुपये नकद समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात व बरतन की चोरी कर ली. इस संबंध में गृह स्वामी पिपराटांड़ निवासी राजेश कुमार ठाकुर ने निमियाघाट थाना में चोरी की लिखित शिकायत भी की है.
उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे घर से सभी लोग बाहर जाने के लिए निकले. शाम को घर लौटे तो बक्से में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने की एक जोड़ी बाली, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चूड़ी व लगभग आधा किलो चांदी के जेवर व कांसा के बरतन गायब मिले. इस संबध में निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले के उद‍्भेदन को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >